कासगंज। जिले की साइबर सेल पुलिस ने गुम हुए 75 मोबइल विभिन्न स्थानों से बरामद करके उनके स्वामियों को लौटाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सभागार में यह मोबाइल वापस किए। मोबाइल मिलने पर स्वामियों के चेहरे खिल गए।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने साइबर सेल को गुम हुए मोबाइलों को प्राथमिकता से बरामद करने के निर्देश दिए थे। साइबर सेल पुलिस ने गृह राज्य सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। 75 मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए हैं जिनकी कीमत करीब 26 लाख रुपये है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ यातायात अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद