कासगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में एक दिन के भीतर मरीजों की संख्या में 311 का इजाफा हो गया। सोमवार को जहां 392 मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। वहीं मंगलवार को आधे दिन सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी चलने के बावजूद 703 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर 16 मरीजों को भर्ती किया गया। मंगलवार को बुखार के 49 बच्चों सहित 114 मरीज और सांस लेने में परेशानी और श्वास संबंधी दिक्कतों के 39 बच्चों सहित 96 मरीजों ने परामर्श लिया।
सोमवार को कुल 392 मरीजों ने उपचार कराया था। इनमें सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित 95 मरीज और बुखार के 89 मरीज शामिल थे। गंभीर हालत में 11 मरीजों को भर्ती किया गया था।