फोटो31कासगंज के सदर विकास खंड बूथ पर बच्चों के साथ घूंघट की ओट में वोट डालने जाती महिलाएं। सं
- फोटो : Archive
कासगंज। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (विधान परिषद) द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.92 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। इस दौरान मतदान की गति कहीं धीमी तो कहीं तेज रही।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मतदान कार्मिकों की उपस्थिति और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया। जिले में इस निर्वाचन के लिए कुल 11216 मतदाता थे। शिक्षक निर्वाचन में 1291 मतदाता और स्नातक निर्वाचन में 9925 मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें शिक्षक निर्वाचन में कुल 851 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं स्नातक निर्वाचन में 6079 मतदाताओं ने मतदान किया।
वर्जन-
- जिले में आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.92 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान सभी अधिकारी भ्रमणशील रहे
- प्रणय सिंह,
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी
- जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। सभी जगह आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया गया-
ओपी सिंह,
पुलिस अधीक्षक