फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड परीक्षा के लिए 59 केंद्र किए गए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए केंद्र निर्धारण कर अनंतिम सूची जारी कर दी। सूची में 59 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। दावे आपत्ति के निस्तारण के बाद 30 दिसंबर को अंतिम सूची जारी होगी। हाईस्कूल में 21679 तथा इंटर मे 18113 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद से तीन दिन बिलंब से ऑनलाइन सूची जारी की गई है। परीक्षा के लिए 59 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सूची में 4 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 30 वित्तविहीन विद्यालय को स्थान मिला है। ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे 4 दिसंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का 11 दिसंबर तक निस्तारण होगा। 30 दिसंबर तक अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें