फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: मां की आंखों के सामने मौत, स्कूल बस ने कुचल दी बच्ची; दर्दनाक हादसे से परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 07 Aug 2026 01:30 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मां के साथ जा रही पांच वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल बस और चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो और विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मां के साथ शौच के लिए जा रही बच्ची को चक्की प्लांट के पास एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


गांव लोधीपुर निवासी हरिओम की करीब पांच वर्षीय पुत्री बेबी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपनी मां राजवती के साथ शौच के लिए जा रही थी। बताया गया कि दोनों गांव के पास चक्की प्लांट के निकट पहुंचीं, तभी कासगंज स्थित सरस्वती डागा विद्या मंदिर स्कूल की बस की चपेट में बेबी आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत से मां राजवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना अमांपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बस और चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूल बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मासूम की मौत से गांव में छाया मातम
महज पांच वर्ष की बेबी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बच्ची के साथ मां सुबह घर से निकली थी, कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें