फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सांस की तकलीफ के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो29जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से लेकर सांस लेने में तकलीफ तक की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। करसाना निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद उमर की सांस लेने में परेशानी के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

देर रात करीब 3 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी थी और शुक्रवार सुबह परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी।
एक दिन में कुल 1046 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 200 मरीज बुखार और 145 मरीज सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थे, जबकि अन्य मरीजों ने भी अलग-अलग बीमारियों का इलाज कराया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि उमर को मृतक अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न या अचानक सांस फूलने जैसी शिकायतों को हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें