फोटो20महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज में चयनित अभ्यार्थी।स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ओर से एमएमआईटी के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसमें कुल 37 छात्रों को चयनित किया गया।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सौरभ निमेश ने बताया कि विद्युत अभियांत्रिकी से 19 छात्र, यांत्रिक अभियांत्रिकी से नाै छात्र और इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी से नाै छात्र चयनित हुए हैं। कहा कि यह ऑनलाइन चयन प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही जिसमें छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य उमेश चंद्र ने चयनित सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता और उद्योग से मजबूत जुड़ाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।