फोटो22कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर परिचालक के पद के लिए आवेदन जमा करतीं महिलाएं व युवतियां।
कासगंज। परिवहन निगम की ओर से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। परिचालक के पद पर 35 महिलाओं ने आवेदन किए। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ में आवेदन पत्र की जांच के बाद चयनित की सूची चस्पा की जाएगी।
परिचालक पद के लिए इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड से प्रशिक्षित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एनसीसी सी प्रमाणपत्र धारक और भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। पीलीभीत, बदायूं, फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी, एटा सहित अन्य जनपद से महिलाएं और युवतियां आवेदन जमा करने पहुंची। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि महिला परिचालक के पद के लिए 35 आवेदन जमा हुए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ में जांच के बाद चयनित की सूची चस्पा की होगी।