फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एसी, फ्रिज रिपेयरिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण का शुरू

Mon, 22 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो34केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण ​शिविर का शुभारंभ करते उपायुक्त उधोग चंद्रभान 
विज्ञापन
कासगंज। जिले के बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) ने विभिन्न ब्लॉकों के 25 युवकों को निशुल्क 30 दिवसीय एसी, फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ उपायुक्त जिला उद्योग चंद्रभान भास्कर एवं सीएम युवा फैलो विकास चंद्रा ने किया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि युवक-युवती मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना के तहत अपना रोजगार स्थापित करते सकते है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। इस दौरान निदेशक विजय कुमार ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुशील कुमार सहित अन्य कर्मी व युवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें