फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 265 मरीज बुखार और 255 सांस की समस्या के पहुंचे

विज्ञापन
फोटो 15 कासगंज जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। अस्पतालों में बुखार और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1445 मरीजों के पर्चे बनाए गए। इनमें 265 मरीज बुखार और 255 मरीज सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते 18 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुखार से पीड़ित मरीजों में 12 वर्ष से अधिक आयु के 153 लोग शामिल रहे जबकि 12 वर्ष से कम आयु के 112 बच्चे भी बुखार की चपेट में मिले। वहीं, सांस संबंधी परेशानी के 164 मरीज 12 वर्ष से अधिक आयु के थे जबकि 91 बच्चे भी इस समस्या से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे।
मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते अस्पताल में दिनभर भीड़ बनी रही। चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को खानपान और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


वर्जन

मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सांस संबंधी परेशानी के मरीज बढ़ रहे हैं। इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें