फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 259 वाहनों के चालान, 8.89 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। चेकिंग अभियान में तेज आवाज करने वाले वाहनों, मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पर 259 वाहनों के चालान किए गए तथा 8.89 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।
विज्ञापन

राजकोल्ड तिराहा, बाईपास मार्ग, कासगंज-एटा मार्ग एवं मालगोदाम क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, हूटर, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी का अभाव तथा फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। डेसीबल मीटर से जांच के दौरान 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 29 वाहनों और चार दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर उनके चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस के वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 259 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें