सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में 11 जून को परमा एकादशी पर लगने वाली शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि 11 जून को ज्येष्ठ के अधिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी है। इस दिन श्रद्धालु हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद वराह भगवान का पूजन करेंगे। इसके पश्चात सुबह 7 बजे वराह घाट से शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ होगी। ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा प्रचंड गर्मी को देखते हुए परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह ठंडे जल एवं शर्बत आदि का प्रबंध किया जाएगा। पंडित सुशील गौड़ ने बताया कि इस एकादशी पर भगवान वराह की पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर तरह के दुख दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि, धन संपदा की प्राप्ति होती है। 11 जून को उदया तिथि में होने के कारण इसी दिन एकादशी व्रत रखा जाएगा और शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगेगी।