फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नवोदय में दाखिले की उम्मीद लिए 2389 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, सात केंद्र तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नवोदय विद्यालय में दाखिले का सपना देख रहे जिले के 2389 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के सातों विकास क्षेत्रों में एक-एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अब परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर सकते हैं।
जिले में बनाए गए सात केंद्रों पर कुल 2389 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें सबसे अधिक 506 परीक्षार्थी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज में पंजीकृत हैं, जबकि सबसे कम 207 परीक्षार्थी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली में परीक्षा देंगे। केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार है।
विज्ञापन

एसटीडीएम इंटर कॉलेज, सोरोंजी में 490, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज में 506, माखन लाल इंटर कॉलेज, अमांपुर में 448, गांधी इंटर कॉलेज, सहावर में 213, एचएन इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा में 244, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली में 207 और पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सिढ़पुरा में 281 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
अभ्यर्थी पोर्टल से अपना प्रवेशपत्र स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रवेशपत्र साथ ले जाना आवश्यक होगा।

वर्जन
परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र स्वयं डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। - आरआर सिंह, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें