फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शिविर में 23 दुकानदारों ने बनवाए खाद्य लाइसेंस

Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39पटियाली में खाद्य विक्रेताओं के पंजीकरण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । संवाद - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पटियाली। अलीगंज रोड स्थित समीर कैंटीन पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लाइसेंस बनवाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 23 व्यापारियों ने दुकानों के पंजीकरण व लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अधिक धन कमाने के लालच में मिलावटी सामान बेचते हैं, जो कि कानूनन जुर्म है।
उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपनी दुकानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मिठाई विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे खाद्य सामग्री में हानिकारक रंगों, घटिया चांदी के वर्क और मिलावटी घी-तेल के प्रयोग से दूर रहें।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से चाट और पकौड़ी बेचने वाले दुकानदारों को चेताया कि तेल या घी को बार-बार गर्म करके उपयोग करना सेहत के लिए घातक हो सकता है, ऐसा करने से बचें।
शिविर के दौरान उन दुकानदारों, हाथ ठेला और खोखा संचालकों को तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए जिन्होंने अभी तक विभाग से पंजीकरण नहीं कराया है। मौके पर ही 23 दुकानदारों ने अपने लाइसेंस बनवाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर फूड सेफ्टी मित्र मोहम्मद आसिफ, मजीद राईन, समीर, शाहिद, शबाब मंसूरी, शिवा कश्यप, शान मोहम्मद, केशव कश्यप सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें