फोटो11राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में पहुंचे युवा। स्रोत: विभाग
कासगंज। नौकरी की तलाश कर रहे आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), किसरौली में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें शामिल 21 युवाओं में से चार का चयन हुआ, जबकि वेतन कम होने के कारण शेष अभ्यर्थियों ने नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।संस्थान के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। ऐसे आयोजन आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार से जोड़ने में मददगार साबित होते हैं। रोजगार मेले में विभिन्न व्यवसायों से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया गया। एलआईसी की ओर से आए प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें मयंक, रवेंद्र, अब्दुल और सुमित का चयन किया गया। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों ने प्रस्तावित वेतन कम होने के कारण नौकरी करने से इनकार कर दिया।