कासगंज। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का प्रथम जिला सम्मेलन शनिवार को अशोकनगर में आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मवीर सिंह सोलंकी की अध्यक्षता और अलीगढ़ के एडवोकेट ओपी शर्मा की उपस्थिति में हुए सम्मेलन में 40 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला कमेटी का चुनाव किया गया।यूनियन की ओर से जारी प्रेस विज्ञिप्ति के अनुसार सम्मेलन में 20 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव हुआ, जबकि तीन पद रिक्त रखे गए। इसमें मनोज कुमार सोलंकी को जिलाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह को जिला मंत्री और अतुल कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। लोकेश यादव को वरिष्ठ सचिव और नेम सिंह वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा साधना गौतम, राकेश कुशवाहा और चमन को उपाध्यक्ष चुना गया। रजत यादव, प्रमोद कुमार निर्मल और अक्षय सक्सेना को सहसचिव बनाया गया। मोहम्मद अयाज को जिला मीडिया प्रभारी और ओमकार बघेल को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। सम्मेलन में अधिवक्ताओं की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोलंकी ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सभी अधिवक्ताओं को एकजुट कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।