फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 20 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित

Sun, 21 Dec 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सोरोंजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी ट्रॉयल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।स्रोत:वि
विज्ञापन
कासगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित सीनियर महिला खो-खो और बालक वर्ग की हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल में 20 खिलाडियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। ये खिलाड़ी रविवार को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खो-खो में निशा, सलोनी, अंशू, यश कुमारी, रेखा, शिवानी, चंचल, रुकमनी, भावना और शिवानी का चयन किया गया है। इसके अलावा हॉकी में अंकित, ललित, सूरज, करण, हर्ष, रोहित, निरोत्तम, बंटी, भूपेश और युवराज का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि मंडलीय टीम में चयन होने के बाद ये खिलाड़ी अलीगढ़ मंडल की टीम की ओर से प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, शिल्पी, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें