फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 20 मनदूत और मनपरी पुरस्कृत

Sun, 30 Nov 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38 इंटर ग्लोब स्कूल में आयोजित मनोरोग ​शिविर में बच्चों को जानकारी दते स्वास्थ्य विभाग के
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय इंटर ग्लोव गर्ल्स इंटर कॉलेज मनदूत-मनपरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मनोरोग के बारे में जानकारी दी। 20 मनदूत व मनपरी को पुरस्कार प्रदान किए गए। मनोरोग नर्स अरुण कुमार ने बताया कि नींद ना आना या अत्यधिक नींद आना, चिंता, बेचैनी, घबराहट, उलझन, किसी कार्य में मन ना लगना, किसी प्रकार का नशा करना, अत्यधिक साफ-सफाई रखना आदि मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण हैं। उन्होंने समय पर इलाज लेने के महत्व पर जोर दिया। मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के कमरा नंबर 204 व 211 में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ’सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक परामर्श लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है। प्रधानाचार्य जेएल राजपूत की अध्यक्षता में विद्यार्थियों और स्टाफ को तंबाकू निषेध शपथ दिलाई गई। पूर्व में चयनित 20 मनदूत व मनपरी विद्यार्थियों को पानी की बोतल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें