फोटो19सेठ एम आर जयपुरिया की विजेता बॉलीवाल टीम।स्रोत:आयोजक
कासगंज। सीबीएसई बोर्ड की ओर से गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की टीमों ने भागीदारी की। खेल प्रतियोगिताओं में शेमफोर्ड स्कूल का दबदबा रहा। विभिन्न खेलों में स्कूल की टीमों ने सात ट्रॉफी जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।एनआर पब्लिक स्कूल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में एसजेएस स्कूल ने एनआर स्कूल को हराया। एमआर जयपुरिया स्कूल में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में शेमफोर्ड की टीम एनआर पब्लिक स्कूल को हराया। जेपी पब्लिक एकेडमी में हुई बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग ( कक्ष नौ से 12 तक) में शेमफोर्ड स्कूल को हराकर जेपी एकेडमी की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग में जेपी पब्लिक एकेडमी को हराकर शेमफोर्ड की टीम विजेता बनी। बालक एवं बालिका (कक्षा 6 से 8 ) वर्ग में एमडी पब्लिक स्कूल को हराकर में शेमफोर्ड की टीम विजेता बनी। शेमफोर्ड स्कूल में हुई खो खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग (कक्षा 9 से 12) में शेमफोर्ड स्कूल की टीम ने एनआर पब्लिक स्कूल को हराया। वहीं बालिका वर्ग (कक्षा 9 से 12) में शेमफोर्ड स्कूल ने एमडी पब्लिक स्कूल को हराया। बालक वर्ग (कक्षा 6 से 8) में शेमफोर्ड की टीम जेपी पब्लिक एकडेमी हराया। बालिका वर्ग (कक्षा 6 से 8) में शेमफोर्ड स्कूल ने एसबीडी पब्लिक स्कूल पर जीत हासिल की। एसजेएस पब्लिक स्कूल में हुई बालक वर्ग (कक्षा 9 से 12) की क्रिकेट प्रतियोगिता में एनआर पब्लिक स्कूल ने एसबीडी पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। सेंट जोसेफ स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग कक्षा 9 से 12) में सेंट जोसेफ ने शेमफोर्ड को हराया। ( वर्ग कक्षा 6 से 8) वर्ग में सेंट जोसेफ की टीम ने एमआर जयपुरिया स्कूल को हराया।