फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 169 वाहनों के काटे चालान, दो वाहन सीज

Wed, 01 Apr 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23कासगंज में बाइपास मार्ग पर चेकिंग करते टीएसआई। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने मंगलवार को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 169 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। दो वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी किया।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के हजारा नहर पुल, मालगोदाम चौराहा, बस स्टैंड, बिलराम गेट चौराहा और राजकोल्ड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 169 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, दो वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों पर कुल 3.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हलचल देखी गई और कुछ चालकों को कार्रवाई से बचने के लिए रास्ते बदलते भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें