फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बदलते मौसम के बीच ओपीडी में पहुंचे 1394 मरीज, 18 गंभीर हालत में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। उमस और बढ़ते संक्रमण की वजह से जिला अस्पताल में बीमारों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में रिकॉर्ड 1,394 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार, सांस की तकलीफ और डायरिया से पीड़ित मरीजों की रही। अस्पताल में बढ़ती भीड़ की वजह से ओपीडी पर दबाव बहुत बढ़ गया है, और गंभीर हालत होने पर 18 मरीजों को भर्ती किया गया है।
अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को बुखार के 301, सांस की बीमारी के 248 और डायरिया के 82 मरीज सामने आए। इसके अलावा वायरल इन्फेक्शन और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के दौरान अन्य गंभीर संक्रमणों की भी पुष्टि हुई है। टाइफाइड की 53 जांचों में से 3 मरीज पॉजिटिव मिले। वहीं, हेपेटाइटिस-बी की 55 जांचों में 1 मरीज और हेपेटाइटिस-सी की 52 जांचों में भी 1 मरीज में संक्रमण पाया गया। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि धूप और बारिश के इस मिले-जुले मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। डॉक्टरों ने लोगों को उबला या साफ पानी पीने, ताजा खाना खाने, बाहर की खुली चीजों से परहेज करने और मच्छर जनित बीमारियों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि तबीयत बिगड़ने पर खुद डॉक्टर न बनें और तुरंत अस्पताल आकर जांच कराएं।
वर्जन
दूषित पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से डायरिया और टाइफाइड का खतरा बढ़ जाता है। वहीं मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रमण का जोखिम भी बढ़ रहा है। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें