कासगंज। मौसम में बदलाव के साथ लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित 210 और सांस संबंधी दिक्कतों वाले 164 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। हालत को देखते हुए 13 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बुखार और सांस की परेशानी प्रमुख रूप से सामने आ रही है। उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और जांच की जरूरत पड़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में भीड़ का दबाव भी बढ़ रहा है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बुखार के 210 मरीजों का उपचार किया गया जबकि सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे 164 मरीज पहुंचे। इनमें से 13 मरीजों को भर्ती कर उपचार देना पड़ा। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ रहा है।
-
वर्जन
मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। बुखार, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस