फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में रिफिलिंग के दौरान हादसा, तेज धमाके के साथ फटे 12 गैस सिलिंडर; टुकड़ों में बिखर गई दीवार

Sat, 26 Apr 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के गांव नरौली में अवैध रिफिलिंग करते समय सिलिंडर में आग लग गई। 12 सिंलिंडर फट गए। दुकान की दीवर भी गिर गई। दुकान संचालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव नरौली में शुक्रवार दोपहर अवैध रूप से एलपीजी की रिफिलिंग के समय सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद दुकान में रखे 12 सिंलिंडर एक-एक धमाके के साथ फटे। दुकान की दीवार गिर गई और संचालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली


 

रिफिलिंग करते समय लगी आग
गांव निवासी सत्यपाल की गांव में परचून की दुकान है। इसी में वह अवैध रूप से एलपीजी की रिफिलिंग करता है। शुक्रवार दोपहर एक वाहन में गैस भरते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे सिलिंडर एक-एक कर फटने लगे। आग की चपेट में आकर दुकान संचालक सत्यपाल गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान में 12 गैस के भरे सिलिंडर रखे थे। सभी में आग लग गई और वे फटने लगे। इससे दुकान की दीवार गिर गई और छत में दरार आ गई। 

ये भी पढ़ें -  UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली


 
विज्ञापन


दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना पर दमकल की गाडी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। धमाकों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती भी मौके पर पहुंच गए। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। दुकान संचालक को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि अवैध रूप से रिफिलिंग करते समय हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें -   UP: आलीशान कोठी और करोड़ों की संपत्ति...खुद के रहने के लिए घर नहीं, बेटों की ऐसी करतूत सुन; खुल जाएंगी आंखें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें