फोटो35केए पीजी कॉलेज में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में विधान सभा भ्रमण
कासगंज। केए पीजी कॉलेज में मेरा युवा भारत के तहत विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय आपातकाल के 50 वर्ष और उससे सीखे गए सबक रहा। इसमें 10 विद्यार्थियों का चयन विधानसभा भ्रमण के लिए किया गया। ये विद्यार्थी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने जिले की बात रखेंगे। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य अशोक कुमार रुस्तगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेरा युवा भारत के उपनिदेशक पुनीत कुमार गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को केंद्र में रखकर काम कर रही है और भविष्य का नेतृत्व युवा पीढ़ी के कंधों पर है।मुख्य अतिथि ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अध्याय है और इससे हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों का महत्व समझ में आता है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देते हैं। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता ने कहा कि देश का युवा लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है। उन्होंने बताया कि 10 छात्रों का चयन विधानसभा भ्रमण के लिए हुआ है। ये मुख्यमंत्री के सामने जिले की बात रखेंगे। लखनऊ में चयन होने पर संसद भ्रमण का मौका मिलेगा। चयनित छात्रों में सौरभ वर्मा, उत्कर्ष, प्रांजल वर्मा, प्रयास भारद्वाज, रिया तिवारी, वेदांत दीक्षित, ऋषभ सिंह, संध्या, प्रिया दिवाकर और प्रियांशी पाल शामिल हैं।