फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चार दिन बंद रहेगी मटर मंडी

Sat, 28 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो41मोहनपुरा मटर मंडी में मटर लेकर पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। आगामी 2 से 5 मार्च तक मटर मंडी बंद रहेगी। व्यापारियों की तरफ से शुक्रवार को मंडी बंद रखे जाने का लाउडस्पीकर से उद्घोष कराया गया। जिससे सभी किसानों तक यह सूचना पहुंच सके।होली पर्व सभी लोगों के लिए बड़ा त्योहार माना जाता है। इसे मनाने के लिए दूर-दराज काम करने वाले लोग भी अपने घर पहुंचते हैं। मटर मंडी अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि यदि 2 मार्च को मंडी में खरीद की जाएगी तो फैक्ट्रियों तक अगले दिन पहुंचेगी। 3 मार्च को होली त्योहार होने के कारण गाड़ियों को अनलोड करने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। साथ ही हर वर्ष की भांति कस्बा मोहनपुरा में 5 मार्च को परंपरागत प्राचीन मेला आयोजित किया जाएगा। इसलिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारु रखने के उद्देश्य से व्यापारियों ने सर्वसम्मति से 2 मार्च से 5 मार्च तक मंडी बंद रखने का फैसला लिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मोहनपुरा के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने किसानों ने इस अवधि के दौरान मटर बिक्री के लिए न लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को मंडी यथावत सुचारू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें