फोटो 51 - गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किए गए बाइक चोर। स्रोत : पुलि
गंजडुंडवारा। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने चोरी की बाइकों को कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने 8 और 9 अगस्त की रात कादरगंज रोड पर चेकिंग की। इस दौरान बंद पड़े ईंट भट्ठे से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पिन्टू उर्फ पिन्टा (28) निवासी नगला छेदा, कासगंज, कासिम (19) निवासी मोहल्ला मंसूर, गंजडुंडवारा और शौकीन (18) निवासी नगला प्रीतम, थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई।
आरोपियों की निशानदेही पर बंद पड़े ईंट भट्ठे और अलग-अलग स्थानों से चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पिंटू उर्फ पिंटा के खिलाफ कासगंज, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर और गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों के थानों में चोरी, वाहन चोरी, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।