फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 10 हॉकी खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 10 खिलाड़ी मंडलीय टीम के लिए चयनित हो गए। ये खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाली पुरुष हॉकी प्रतियाेगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन होना है। इसके लिए पुरुष वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें अंकित, ललित, सूरज, सचिन, करन, रोहित, युवराज, निरोत्तम, बंटी एवं भूपेश का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल 9 दिसंबर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे। चयनित खिलाड़ी 19 से 24 दिसंबर तक रामपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें