कासगंज। सुन्नगढ़ी के गांव मोहम्मदपुर में सोमवार की सुबह खेत में तंबाकू की फसल काट रहे युवक को सांप ने डस लिया। गांव मोहम्मदपुर निवासी मुकेश (18) पुत्र गोवर्धन सोमवार की सुबह समय 12 बजे खेत पर तंबाकू की फसल काट रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर के अंगूठे में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी चीख निकल गई। सांप के डसने की जानकारी उसने परिजन को बताई। आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। संवाद
-
छत से गिरकर किशोर घायल, रेफर
कासगंज। सहावर के गांव खितौली में सोमवार की सुबह छत पर खेलते समय किशोर गिरकर गंभीर घायल हो गया। गांव खितौली निवासी समस (8) पुत्र असमद सोमवार की सुबह 11 बजे अपने घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिर गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसके छत से गिरने की जानकारी होने पर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद