सोरों (ब्यूरो)। कस्बे के मोहल्ला योगमार्ग स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्र मण व अवैध कब्जे करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। दरगाह हजरत शाह विलायत साहब के खादिम रवी अहमद ने कहा है कि कब्रिस्तान के पश्चिमी साइड पर अनाधिकृत कब्जा कर लोगों ने खाद, कूड़ा डाल रखा है। कब्रिस्तान के अंदर दरगाह है जिसमें हर समुदाय के लोग प्रतिदिन आते हैं। इस गंदगी से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। जिला प्रशासन से कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।