सोरों (ब्यूरो)। पटना में नरेंद्र मोदी की रैली से पहले हुए सीरियल ब्लास्ट की भाजपा नेताओं ने निंदा करी है।
बैठक के दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संपर्क प्रमुख अमित अनाड़ी ने कहा कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी बिहार में अपनी जड़ें गहरी कर रहे हैं। रैली में पहुंचे राष्टृ भक्तों पर हमला कर देश विरोधी कृत्य किया गया है। भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी ने ब्लास्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। बैठक में रामेश्वर दयाल महेरे, डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, डॉ. रविकांत गुप्त, संपूर्णानंद भारद्वाज, सुशील तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, आदित्य काकोरिया, आशुतोष त्रिवेदी, मनोज भारद्वाज, हरीकांत त्रिगुणायत, संजीव माथुर, गौरीश बाबू आदि ने सीरियल ब्लास्ट की निंदा की है।