फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बंगले सजाकर लगाया छप्पन भोग

Tue, 10 Sep 2013 05:35 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (ब्यूरो)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में सजावट कर गजानन का अभिषेक कर उनकी आरती उतारी गई। चौदह पोर स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में गजानन का भव्य श्रंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। देर रात तक भंडारा चलता रहा। पुलिस लाइन रोड स्थित सिद्ध गणेश मंदिर में फूल बंगला सजाकर महा आरती उतारी गई। यहां रात भर चले जगराते में उनकी महिमा का गुणगान किया गया। सोमेश्वर मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव की धूम रही। यहां गजानन की स्थापना कर मेला का आयोजन किया गया। आदि वाराह मंदिर में अभिषेक कर प्रसाद बांटा गया। सिद्ध गणेश गली में भी सजावट कर मिष्ठान बांटा गया। कार्यक्रमों के दौरान सरवन दौनेरिया, पुष्कर मिश्रा, अभयराज, सुनील तिवारी, रवि, लालो पुजारी, इंद्रेश पटियात, संदीप बड़गैंयां, सीटू तिवारी, योगेश महेरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें