फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर प्राणि उद्यान सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट, शहरवासियों ने बताई इसकी वजह

Sun, 18 Jun 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर जू नंबर वन पिकनिक स्पॉट
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर (एलन फारेस्ट) को कानपुर की जनता ने शहर का सबसे अच्छा और पसंदीदा स्थल बताया है। रेड एफएम टीम द्वारा कराई गई वोटिंग में दूसरे स्थान पर ग्रीनपार्क स्टेडियम और तीसरे नंबर पर बिठूर घाट का स्थान है। इस वोटिंग में 76748 शहरियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


‘रेड एफएम का ठप्पा’ नाम से हुई इस वोटिंग कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। कानपुर प्राणि उद्यान को कुल 35652 वोट मिले जबकि ग्रीनपार्क को 28767 और बिठूर ब्रह्मावर्त घाट को 12329 वोट मिले हैं। टीम ने शनिवार को चिड़ियाघर जाकर निदेशक दीपक कुमार को प्रमाण पत्र दिया। जू में विभिन्न तरह के जानवरों, ऐतिहासिक महत्व, जानवरों की ब्रीडिंग के लिए उपयुक्त स्थल होने समेत अन्य वजहों से शहरियों ने यह वोटिंग की है। जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के उद्योगपति जार्ज बर्नी एलन ने 100 हेक्टेयर में एलन जंगल विकसित किया था। बाद में इस जंगल को चिड़ियाघर बनाया गया। एलन फॉरेस्ट का एतिहासिक महत्व है। इस कार्यक्रम में रेड एफएम टीम के रीतेश आनंद, आरजे पूरब, सुगंधा, अश्विन, नम्रता, विभाष बनर्जी, सरीम सब्जवारी, समनप्रीत कालरा, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें