चिड़ियाघर में शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल मनाया जाएगा। इसके तहत कानपुर प्राणि उद्यान में सुबह सात बजे से दस बजे तक झील के किनारे बर्ड वॉचिंग प्रोग्राम रखा गया है। इस दौरान वन्य जीव प्रेमी, प्रकृति प्रेमी, स्टूडेंटों और सभी दर्शकों के लिए सुबह दस बजे तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जू में इस समय 50 से अधिक प्रजातियों की 1200 से अधिक पक्षी देखे गए हैं। इसमें काफी संख्या में विदेशी हैं।
कानपुर जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल बर्ड फेस्टिवल के दौरान चार घंटे में 741 पक्षी देखे गए थे। इसमें 44 प्रजातियों के पक्षी थे। इन दिनों जू में गुग्ला, छोटा बसंता, ताल बगुला, चील, काले पंखों वाला लट्ठा, सुरखाब, धोबिया चील, कलसिरी मैना, कटौई, नकटा, सुरखिया बगुला, धनेश, हुदहुद, देशी मैना, आम रेडषांक, धवर, छपका, आम सैंडपाइपर, हरियल, कठफोड़ा, भूरा तीतर, देशी पनकौआ, करछिया बगुला, नीलसर, पनडुब्बी, छोटा उल्लू, रंगीन जांघिल, डार्टर, चामा अंजन, पपीहा आदि पक्षी देखे गए हैं।