कानपुर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के सौ वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से निकाली गई अमर शहीद कलश यात्रा इटावा से चलकर शनिवार का अटल घाट पहुंची। बाग से लाई गई मिट्टी को अटल घाट की गंगा में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर घाट की सीढ़ियों पर 2100 दीए जलाकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई।
उरई, कन्नौज, फतेहपुर, कानपुर देहात होते हुए यहां पहुंची यात्रा का समापन देशभक्ति कवि सम्मेलन से किया गया। शाम को अटल घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शहर के प्रमुख कवियों ने अपनी रचानाएं सुनाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित महापौर प्रमिला पांडेय ने शहीदों को श्रद्घा सुमन भेंट किया। कहा कि ऐसे आयोजन से देश के प्रति समर्पण की भावना पनपती है।
यात्रा संयोजक बलराम द्विवेदी ने कहा कि देश को बांटने की बात करने वालों के मुंह पर यह यात्रा एक तमाचा है। इस मौके पर समाज सेविका नीतू सिंह ने भी शहीदों को श्रद्घांजलि दी। शहर के विश्वविद्यालयों के सैकड़ों छात्र, छात्राएं मौजूद रहीं। प्रमुख लोगों में प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन, महानगर संगठन मंत्री सत्या चौधरी, एबीवीपी महानगर मंत्री रोहन गुप्ता, जिला संयोजक ऋतुराज, प्रशांत त्रिपाठी, दिनेश, शिशिर, अमन, पलक दर्शिका, अनिकेत, अनुभा, आशुतोष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।