फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड-स्क्वायर के खिलाफ वारंट जारी

Mon, 01 Feb 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने पर जेड - स्क्वायर मॉल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। कुर्की करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाउस टैक्स के कई अन्य बकाएदारों को भी वारंट दिए जा रहे है।
विज्ञापन


बड़ा चौराहा स्थित जेड - स्क्वायर शॉपिंग मॉल एवं मल्टीप्लेक्स पर लगभग पांच करोड़ रुपये हाउस टैक्स बाकी है। नगर निगम ने इस मॉल को नोटिस जारी कर बकाया हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा, पर संचालकों ने टैक्स जमा नहीं किया।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) राकेश गुप्ता ने बताया कि जेड - स्क्वायर के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। नगर निगम जोन - 1 के प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि 30 जनवरी को वारंट जारी होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत बकाएदार का खाता सीज करने से लेकर संबंधित प्रापर्टी (आवासीय या व्यावसायिक परिसर) पूर्ण अथवा आंशिक रूप से सील की जा सकती है। चूंकि जेड-स्क्वायर के खाते की जानकारी नगर निगम के पास नहीं है। इसलिए वहां सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें