Kanpur News: कलक्टरगंज में स्कूटी सवार युवकों ने परचून कारोबारी पर फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हमलवारों की तलाश में जुटी है।
कानपुर में कलक्टरगंज की नीलवाली गली में गुरुवार को स्कूटी सवार युवकों ने परचून व्यापारी पर गोली चला दी। व्यापारी के झुकने पर गोली उनके बगल से निकल गई और स्कूटी सवार मौके से भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
किदवईनगर गंगापुर कॉलोनी निवासी मुकेश अग्रवाल परचून के सामान का कारोबार करते हैं। उनकी नीलवाली गली में दुकान है। मुकेश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान के पास ही लघुशंका करने गए थे। पेशाब कर मुड़ते समय एक लड़की उधर से निकली।
युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
उसके पीछे स्कूटी से दो युवक निकले। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने उनपर फायर कर दिया। वह नीचे नहीं झुकते तो गोली उनको लग जाती। वारदात के बाद युवक और लड़की कृष्णा होटल के रास्ते निकल गए। घटना कृष्णा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक स्कूटी के नंबर और फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।