फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हिंसा में मारे गए युवकों के परिजन पुलिस पर कराएंगे हत्या की रिपोर्ट, तीन की हुई थी मौत

Sat, 15 Feb 2020 12:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के दौरान गोलीबारी में हुईं तीन मौतें पुलिस के गले की फांस बनती नजर आ रही हैं। मृतकों के परिजन अब पुलिस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नागरिकता कानून पर कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
एक परिवार ने कोर्ट में अर्जी दे दी है। दो परिवार सोमवार को अर्जी दाखिल करेंगे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ही निशाना बनाकर गोली मारी है। हालांकि पुलिस का कहना था कि उपद्रवियों की ओर से हुई गोलीबारी में उन्हें गोली लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा में हुई हिंसा के दौरान गोली लगने से आफताब, रईस और सैफ की मौत हो गई थी। रईस के पिता शरीफ ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी पर 17 फरवरी को सुनवाई होनी है।

4 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
वकील मोहम्मद नासिर खान ने बताया कि आफताब की मां नजमा की अर्जी सोमवार को दाखिल करेंगे। गोली लगने से घायल हुए फैज के पिता सफीक ने भी हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वकील नासिर का कहना है कि पोस्टमार्टम में रिकवर हुई बुलेट का पुलिस ने अभी तक फोरेंसिक टेस्ट नहीं करवाया। बुलेट की जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि गोली सरकारी असलहे से चली थी या नहीं। उन्होंने फोरेंसिक जांच कराने को भी कोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें