कानपुर। नरवल में किराये के मकान में मंगलवार सुबह रमसलवा गांव निवासी अजीत कुमार यादव उर्फ पप्पू (35) का शव छत के कुंडे से चादर के फंदे से लटका मिला। परिजन पुलिस को खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। अजीत कुमार यादव उर्फ पप्पू नरवल में अविनाश यादव के मकान में किराये पर रहते थे। वह चूनी-चोकर और दूध का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी हैं। मंगलवार सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिवार को खुदकुशी का पता चला। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)