कानपुर। स्वरूपनगर में रविवार देर रात ओवरटेक करने के विवाद में युवकों ने साथियों संग मिलकर बाइक सवार दो युवकों को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपनी स्कूटी छोड़कर भाग निकले।
गोविंदनगर निवासी अनुराग वर्मा साथी विनय पाल के साथ देर रात कोहना क्षेत्र स्थित देसी प्लानेट में खाना खाने गए थे। वाहन ओवरटेक करने के लेकर उनका स्कूटी सवार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने मधुराज हॉस्पिटल के पास साथियों के साथ रोक कर पीटना शुरू कर दिया। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।