कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलानगर, राधापुरम निवासी गोपालदास वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते छह अक्तूबर की रात को उनका बेटा विनय कुमार अपने दोस्त पुषई राजपूत के साथ सतबरी रोड गुप्ता चौराहे के पास एक दुकान में चप्पल लेने के लिए गया था।
दुकान से दोनों घर जाने के लिए निकले। रास्ते में धर्मेंद्र नागर, अमन कटियार, राहुल दिवाकर, शुभम धोबी और इरफान दुकान के सामने खड़े दिखे। उन्हें साइड हटने के कहा तो धर्मेंद्र ने गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने विनय और पुषई पर ईंट, पत्थर व तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उनपर फायर झोंक दिया लेकिन वे बच निकले। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया की हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद