सुधीर के शव देखने से उसकी पिटाई करने की बात सच साबित हो रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की पड़ताल में भी मार-पीट वाली बात सामने आ रही है। इस बारे में शहर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बात सामने आ सकती है।
शराब के पैग लड़ाने के दौरान हुई होगी लड़ाई
सुधीर और सर्वेश पंडित के बीच दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ बैठ कर शराब के पैग टकराते थे। लोगों का कहना है कि बुधवार को दोनों ने एक साथ बैठ कर शराब पी। उसी बीच उनके बीच लड़ाई हुई होगी। उसी से तमतमाए सर्वेश पंडित सुधीर को अपने घर बुला ले गया और वहीं उसकी इस तरह पिटाई कर दी।