सप्ताह भर पहले घटना होने की आशंका
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत को लेकर यह भी लिखा गया है कि उसकी हत्या करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी।
दुष्कर्म के बाद तो नहीं की गई हत्या
गन्ने के खेत में युवती के शव देख हर किसी की जुबान पर बस एक ही चर्चा है कि युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म तो नहीं किया गया है। हालांकि संबंधित अधिकारी अभी इस बात से पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं।
गन्ने के खेत में कैसे पहुंची युवती
पुलिस पूरे मामले में आसपास के लोगों से बात कर जानकारी जुटा कर रही है। वहीं पहचान के लिए डीसीआबी कार्यालय के माध्यम से आस पास के जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। गन्ने के खेत तक पहुंचने व मौत की वजह आदि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बता दें कि चकरोड किनारे गन्ने के खेत में लखनऊ निवासी राशिद खान के गन्ने के खेत में एक 18 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। लोगों के मुताबिक युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में था। उसके शरीर पर कपड़े भी खुले हुए थे। इससे लोगों में यह भी चर्चा है कि यह शव कई दिन पुराना है।