फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेतवा में समाया युवक, शव देख बेहाल हुए परिजन, घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पर छतरी ताने खड़े जवान की फोटो वायरल

Tue, 12 May 2026 08:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में बेतवा में डूबने से एक युवक की जान चली गई। वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पर छतरी ताने खड़े जवान की फोटो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की फोटो हो रही वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में युवक के डूब जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोर और पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। इसी बीच मौके से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जवान पुलिसकर्मी के ऊपर छतरी पकड़े खड़ा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


फोटो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ओर जहां युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल फोटो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये है पूरी घटना
बताते चलें कि बेतवा नदी में तीन दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। युवक कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव का निवासी था। घटना की जानकारी राहुल के दोस्त शिवम ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें