फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Tue, 22 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी में शनिवार को एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पुरैनी निवासी श्रीराम ने बताया कि चचेरे भतीजे रामनारायण का बेटा प्रेमशंकर उर्फ कल्लू (35) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार शाम को उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ट्रक चालक की मां ननकी देवी, भाई रत्नेश, हरगोविंद उर्फ लल्लू, बहन प्रीति, ललिता व परिजन रोने लगे। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकेगी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें