फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब के नशे में युवक को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कलक्टरगंज में कोपरगंज स्थित माल गोदाम के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत दो युवकों में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार इस दौरान कानपुर देहात के झींझक मंगलपुर निवासी आकाश (38) को विकास नाम के युवक का पेट और सीना एक के बाद एक वारकर चाकुओं से गोद दिया। वारदात के दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। शोर मचने पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कलक्टरगंज थानाप्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक को लहूलुहान हालत में उर्सला में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में दोनों में विवाद हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें