कानपुर। जेल से भेजे गए कई गंभीर मामलों का आरोपी अखिलेश दुबे का इलाज उर्सला के प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। अखिलेश के मसूढ़ों में दिक्कत होने के कारण उसका छोटा सा ऑपरेशन होना है। उर्सला के डॉक्टरों के मुताबिक अखिलेश की शुगर काफी बढ़ी हुई है, जिसके चलते अभी ऑपरेशन संभव नहीं है। वहीं, जेल अधीक्षक राजेश पांडे का कहना है कि अखिलेश को जेल के दूसरे डॉ. प्रभाकर ने रेफर किया था। उनसे बात करने के बाद ही वह अखिलेश के स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट बता सकेंगे। बता दें कि इससे पहले जेल अधीक्षक की ओर से बताया गया था कि अखिलेश की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर समीर को बुलाया गया था, लेकिन डॉक्टर समीर ने इससे इन्कार किया था। (ब्यूरो)