चमनगंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौराहे पर बुधवार शाम पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने कासिफ इकबाल अंसारी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। नाला रोड निवासी भाई ताबिश इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कासिफ बुधवार शाम को जरूरी काम से श्रीनगर चौराहे की ओर गया था। असलम अंसारी से किसी बात पर विवाद हो गया। तभी असलम के बेटे चांद ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।