फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, पति की इस हरकत से परेशान होकर मायके में रह रही थी पत्नी

Thu, 17 Sep 2020 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव भाई को सौंप दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां कैंट निवासी महेश चंद्र का 36 वर्षीय पुत्र हरिओम बाल काटने का काम करता था।
विज्ञापन


घर के पास ही उसकी दुकान थी। जनपद हरदोई के थाना कोतवाली देहात के गांव हुसियापुर निवासी शिवा से विवाह हुआ था। उसके पुत्र प्रांशू व पुत्री काजल है। हरिओम शराब पीने का आदी था। इससे पत्नी शिवा से उसका अक्सर विवाद होता था।

इससे तंग आकर शिवा तीन वर्ष पहले बच्चों के साथ मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद हरिओम और अधिक शराब पीने लगा। वह दुकान भी कभी-कभी खोलता था। बुधवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह लगभग दस बजे तक हरिओम के घर से बाहर न आने पर पास में ही रह रहे भाई हरिमोहन ने उसके घर के अंदर जाकर देखा। वहां हरिओम का शव छत में लगे कुंडे में फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अभय सिंह ने शव का पंचनामा भरा।

परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव भाई की सुपुर्दगी में दे दिया। अभय सिंह ने बताया कि हरिओम शराब पीने का आदी था। माली हालत ठीक न होने का हवाला देकर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें