फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल

Thu, 17 Dec 2020 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले के शाहाबाद में शादी समारोह से लौट रहे एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर शाहजहांपुर चले गए। शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी रजी (22) पुत्र साबिर बुधवार की शाम शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला अल्हापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

वहां से देर रात बाइक से अपने दोस्त धर्मेंद्र (24) पुत्र मेवाराम निवासी मिरिगवां, रिजवान (30) पुत्र ताहिर, वेदपाल (18) पुत्र रामसागर के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में शाहाबाद कस्बा के निकट हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक रजी चला रहा था। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से रजी की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएची में भर्ती कराया।

तलाशी के दौरान रजी की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को रात में ही शाहजहांपुर ले गए। गुरुवार को पुलिस ने रजी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें