फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक की गर्दन रेत कपली पुल के पास फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त…फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, जांच शुरू

Fri, 14 Jun 2024 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस के अनुसार युवक की गुरुवार भोर में ही दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के गले में गहरे घाव का निशान होने से स्पष्ट है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी हाईवे के पास कपली रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शव से बदबू न आने व घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे न मिलने से की वजह से संभव है कि युवक की गुरुवार भोर में ही दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सुनसान होने की वजह से चुनी जगह
सूत्रों के अनुसार पुलिस मान रही है कि युवक की हत्या करने वालों को इस सुनसान इलाके के बारे में जानकारी थी। यही कारण है, कि घटना के बाद शव फेंकने के लिए हत्यारों ने इस स्थान को चुना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें